यहाँ देखे चांद का साउथ पोल, -200 डिग्री तापमान में उतरेगा चंद्रयान-3

चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर कई मिशन सफलतापूर्वक चलाए जा चुके हैं,

लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है।

दक्षिणी ध्रुव पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं।

अगर लैंडर या रोवर इनकी चपेट में आ गया तो पूरा मिशन बर्बाद हो जाएगा.

वैज्ञानिकों के मुताबिक ये गड्ढे 450 मिलियन साल पुराने हैं।

उस समय चंद्रमा पर बहुत सारे पत्थर और उल्कापिंड गिरे थे, जिसके कारण ये गड्ढे बने थे।

हाल ही में विक्रम ने कुछ तस्वीरें भेजीं,

जिनमें वहां मौजूद बड़े-बड़े गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का अधिकतम तापमान 100 डिग्री सेल्सियस

और न्यूनतम शून्य से 200 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है