webhindijankari

LIC पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 साल बंद पड़ा बीमा भी अब कर सकेंगे चालू, लेट फीस में मिलेगी इतनी छूट.....

 
LIC पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 साल बंद पड़ा बीमा भी अब कर सकेंगे चालू, लेट फीस में मिलेगी इतनी छूट.....
LIC पॉलिसी धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 साल बंद पड़ा बीमा भी अब कर सकेंगे चालू, लेट फीस में मिलेगी इतनी छूट: देश में करोड़ों लोग भारतीय जीवन बीमा निगम के पॉलिसीधारक हैं। अपने इन करोड़ों बीमाधारकों को बड़ी राहत देते हुए एलआईसी सालों से बंद पड़ी पॉलिसी को फिर से शुरू करने का मौका दे रही है. जब पति विक्की कौशल के साथ बालकनी में ही बेकाबू हो गई कैटरीना, समुंद्र किनारे आलीशान घर से रोमांटिक फोटो हुए वायरल, देखें तस्वीरें.... खास बात यह है कि पॉलिसी प्रीमियम पर लगने वाले जुर्माने पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पास भी एलआईसी की कोई पॉलिसी है, जो लैप्स हो गई है, तो आप एलआईसी के एक विशेष अभियान में इसे फिर से शुरू करवा सकते हैं। दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम ने लैप्स हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए 'एलआईसी स्पेशल रिवाइवल कैंपेन' शुरू किया है। यह अभियान 24 मार्च 2023 तक चलेगा। इसमें प्रीमियम पर लेट फीस में बड़ी छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं इस खास कैंपेन के जरिए आप कैसे अपनी पॉलिसी की शुरुआत कर सकते हैं।

5 साल के बाद बंद पॉलिसी को फिर से शुरू किया जा सकता है

खास बात यह है कि 'विशेष पुनरुद्धार अभियान' में एलआईसी 5 साल से बंद पड़ी पॉलिसी को फिर से शुरू करने का मौका दे रही है। आम तौर पर लैप्स हो चुकी पॉलिसियों को इतने लंबे समय तक रिवाइव नहीं किया जाता है। हालांकि, एलआईसी उन पॉलिसियों के पुनरुद्धार की अनुमति देगा जो पॉलिसी की शर्तों के अनुसार केवल 5 वर्षों के लिए समाप्त हो गई हैं।