दुनिया के सबसे महंगे पानी के बाद नीता अंबानी ने पहनी इतने करोड़ रु की चप्पल की इतने में तो एक महल खड़ा हो जाये?

Nita Ambani 7 lakh footwear: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के वॉर्डरोब में करोड़ों के कपड़ों से लेकर जूते और बैग तक शामिल हैं। उनका हर स्टाइल फैशन स्टेटमेंट बन जाता है और लोग यह जानने के लिए भी उत्साहित रहते हैं कि इस बार नीता अंबानी ने कितने कपड़े या जूते पहने।
हाल ही में नीता अंबानी न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाने गई थीं और यहां उन्होंने हाई एंड ब्रांड गुच्ची का को-ऑर्ड सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश चप्पलें कैरी कीं। कपड़ों से भी ज्यादा महंगी इन चप्पलों की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
नीता अंबानी का लेटेस्ट लुक
बिजनेस वुमन नीता अंबानी अपने लग्जरी शौक के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह न्यूयॉर्क में कूल और कंफर्टेबल लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर प्रिंट वाला को-ऑर्ड सूट पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और डायमंड स्टड ईयररिंग्स पहने।

इसके साथ उन्होंने हर्मीस ब्लैंक/नोइसेट निलोटिकस क्रोकोडाइल हिमालया ओरान चप्पल कैरी की थी। नीता अंबानी का यह लुक बेहद सिंपल लग रहा है, लेकिन उनके पूरे लुक की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
नीता अंबानी कपड़ों से भी महंगी चप्पल पहनकर निकलीं
नीता अंबानी के इस लुक की कीमत की बात करें तो सिल्क-सैटिन जेकक्वार्ड शर्ट की कीमत करीब 2128 अमेरिकी डॉलर यानी 1 लाख 76 हजार 135 रुपये है। वहीं, मैचिंग बॉटम की कीमत 1200 यूरो यानी ₹108805 है। कुल मिलाकर नीता अंबानी के इस को-ऑर्ड सेट की कीमत ₹284990 है।

हालांकि, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने हर्मीस ब्लैंक/नोइसेट निलोटिकस क्रोकोडाइल हिमालय ओरान सैंडल कैरी किए, जिसकी कीमत उनके USD 7845 यानी ₹649428 है।