ये भारत की महान बेटी है सुपर कंप्यूटर से भी तेज, देखे वायरल वीडियो

भारत एक महान देश है. इस भूमि पर अनेक ऐतिहासिक व्यक्तियों ने जन्म लिया है। इसने अपनी सोच और सिद्धांतों से पूरी दुनिया का ध्यान इस देश की ओर आकर्षित किया है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलवाने जा रहे हैं, जो गणित के सवालों को चुटकियों में हल कर देती है। आप यकीन नहीं करेंगे, ये लड़की सुनकर ही गणित के मुश्किल सवाल हल कर लेती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की सुनकर ही गणित के सवाल हल कर देती है. इसे डॉ. एसवाई कुरेशी ने ट्विटर पर शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- ये एक भारतीय लड़की है, जिसने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल कर दुनिया को हैरान कर दिया है. गति पर ध्यान दें.
यह एक भारतीय लडकी हैं जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है। गति पर ध्यान दें।*🤷🏻♂️🆚Amazing. pic.twitter.com/MWT5cQFzd0
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) August 24, 2023
यह एक भारतीय लडकी हैं जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है। गति पर ध्यान दें।*🤷🏻♂️🆚Amazing. pic.twitter.com/MWT5cQFzd0
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) August 24, 2023
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सवाल पूछता है, तभी लड़की तुरंत जवाब देती है. ऐसा लगता है कि इसे इस गणना में महारत हासिल है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर अब तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही शानदार और लाजवाब है. इस लड़की को सलाम. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैंने इससे ज्यादा खतरनाक वीडियो नहीं देखा. ऐसा लगता है कि यह ध्वनि से भी तेज़ है।