webhindijankari

ये चमत्कारी पौधा देता है मनी प्लांट को भी टक्कर, रातो-रात बदल जाती है जिंदगी... 

 
money

वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में स्थापित करने से जहां एक ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं दूसरी ओर इससे आर्थिक स्थिति को भी सुधारने में मदद मिलती है। लेकिन मनी प्लांट के अलावा एक और पौधा है जो घर में अपार धन लाता है। आर्थिक लाभ के योग हैं। यह पौधा एक इनडोर पौधा है, जिसे बहुत कम रखरखाव की आवश्यकता होती है। इसे मनी प्लांट से भी अधिक शक्तिशाली पौधा माना जाता है।

हर व्यक्ति जीवन में कड़ी मेहनत करता है लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि उसे अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में यह चमत्कारी क्रासुला पौधा लगाया जाए तो इससे धन में वृद्धि होती है। क्रासुला को लकी प्लांट, जेड प्लांट और मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं।

आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी

वास्तु शास्त्र में क्रासुला का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह चमत्कारी पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करने में मदद करता है। यही कारण है कि इस पौधे के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। साथ ही पैसों की कमी भी दूर होने लगती है। इतना ही नहीं क्रासुला का पौधा पैसे कमाने के नए रास्ते खोलने में भी मदद करता है।

सकारात्मक ऊर्जा लाता है

घर या ऑफिस में क्रासुला का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कभी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

क्रसुला पौधे की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला का पौधा घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर लगाना चाहिए। इससे घर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।

ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं है

क्रासुला के पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. इसे गमले में या जमीन में भी लगाया जा सकता है. इस पौधे को धूप और छाया दोनों जगहों पर रखा जा सकता है।