webhindijankari

बाकी राज्यो के बाद अब हरियाणा वालो को भी मिली अपनी वंदे भारत ट्रेन इतने रु होगा किराया और इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन।

हरियाणा को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन. रेलवे का अंबाला मंडल इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। यह नई ट्रेन चंडीगढ़ से जयपुर रूट पर चलेगी. वहीं, रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेनों के लिए नए रूट तलाशे जा रहे हैं।

 
train

हरियाणा को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन. रेलवे का अंबाला मंडल इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। यह नई ट्रेन चंडीगढ़ से जयपुर रूट पर चलेगी. वहीं, रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेनों के लिए नए रूट तलाशे जा रहे हैं।

उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन ने दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़-जयपुर रूट के लिए वंदे भारत की मांग की है। मंडल को उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड इसे हरी झंडी दे देगा। वर्तमान में, 3 वंदे भारत ट्रेनें अंबाला डिवीजन से गुजरती हैं।

किराया रेलवे बोर्ड के रूट पर निर्भर करेगा

वर्तमान में चंडीगढ़ से जयपुर तक 2 ट्रेनें (गरीब रथ और दौलतपुर चौक-साबरमती बीजी एक्सप्रेस) चल रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि चंडीगढ़-जयपुर रूट पर नई ट्रेन शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा, बल्कि यात्रा का समय भी कम हो जाएगा. हालांकि, यात्रा का समय और किराया रेलवे बोर्ड द्वारा तय किए गए रूट पर निर्भर करेगा।

वंदे भारत 100% यात्रियों के साथ चल रही है

दिल्ली-कटरा वंदे भारत 100 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलती है। अंब-अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत भी कुछ दिनों को छोड़कर लगभग 100 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलती है। उम्मीद है कि चंडीगढ़-जयपुर रूट पर भी वंदे भारत को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.

फिलहाल इन रूटों पर वंदे भारत चल रही है

फिलहाल हरियाणा में तीन रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं. यहां से दिल्ली-कटरा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। जबकि अंब-अंदौरा-नई दिल्ली और तीसरी नई दिल्ली से ऊना हिमाचल प्रदेश तक संचालित होती है। ये सभी ट्रेनें अंबाला, चंडीगढ़ से होकर गुजरती हैं।