webhindijankari

चांद पर Chandrayaan 3 की लैंडिंग के वक्त कुछ ऐसा था नजारा, दिखे गहरे-गहरे गड्ढे, वीडियो हुआ वायरल 

Chandrayaan 3 Landing: भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी. इस हिस्से पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है.

 
Chandrayaan 3 Moon Video

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो ने गुरुवार को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद लैंडिंग के समय का वीडियो जारी किया। इसरो ने ट्वीट किया कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें लीं।

इसरो के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके साथ ही भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इस वीडियो में चांद की सतह पर गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं. ये उस हिस्से का वीडियो है जब लैंडर नीचे उतर रहा था.

"चाँद पर चलना शुरू"

चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (MOX), ISTRAC को संदेश भेजा है, "मून वॉक शुरू हुई।" इससे पहले इसरो ने बताया था कि मिशन की सभी गतिविधियां तय समय पर हो रही हैं और सभी प्रणालियां सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChSTE शुरू कर दिए गए हैं।