Chandrayaan-3 के live वीडियो ने तोड़े youtube के सारे रिकॉर्ड मात्र 20 घण्टे में 71 मिलियन लोगो ने देखा live वीडियो बना नंबर एक ट्रेंड।

चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान वाले लैंडर मॉड्यूल ने शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।
इस सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।
संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है, हालांकि इनमें से किसी भी देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग नहीं की है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट का समय लगा. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था.
वही चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग के लिए इसका लाइव टेलीकास्ट यूट्यूब पर भी चलाया गया, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए जनता क्रेजी हो गई. इस वीडियो को अब तक 72 मिलियन लोग देख चुके हैं. इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मिशन भारत के लिए क्या मायने रखता है.