Chandrayaan 3 की सफल लॉन्चिंग के बाद जाने बॉलीवुड के सितारे अजय देवगन से लेकर अनूपम खेर ने क्या कहा।
Jul 14, 2023, 17:22 IST

Chandrayaan 3 की सफल लॉन्चिंग के बाद जाने बॉलीवुड के सितारे: देश की अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के लिए आज का दिन बेहद ही खास दिन है क्योंकि आज चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन को इसरो ने लॉन्च कर दिया है और उसको सफलता भी हासिल हो गई है. जानकारी के अनुसार, chandrayaan-3 ने अपना पहला स्टेज पर भी कर लिया है और इसको लेकर देशभर में खुशी का माहौल बना हुआ है लेकिन इस बीच कुछ सेलिब्रिटी की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है. तो आइए देखते हैं उनको- भोजपुरी सुपरस्टार Kajal Raghwani से रोमांस करते हुए Khesari Lal Yadav हुए बेकाबू, बैंड से उठा जमीन पर लिटाकर कर दिया था कांड…… Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग पर अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी खुशी को व्यक्त किया है और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई अभी दी हैं उन्होंने अपने ट्वीट में यह लिखा है कि भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए मैं इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं। झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिन्द।
अनुपम खेर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी खुशी को जाहिर करते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया है और लिखा है कि एक्साइटमेंट लेवल चंद्रमा तक पहुंच रहा है। मैं चंद्रयान 3 को उनके आगामी मिशन के लिए वर्चुअल शुभकामनाएं भेज रहा हूं। भारत की टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देखने के लिए अब मैं और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। दुआ है की ये सफर स्मूथ हो, नई खोज शानदार हो और सफलता अद्भुत हो, भारतीयों का गर्व।
इसके साथ ही अजय देवगन ने भी इसरो की पूरी टीम को उनकी इस लॉन्चिंग पर शुभकामनाएं दी हैं और ट्वीट करते हुए उन्होंने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज, हर किसी की निगाहें टीवी और आसमान पर टिकी हुईं हैं, क्योंकि हमारा देश एक और ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने की कगार पर खड़ा है। ISRO महान पुरुषों और महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, हमारी प्रेयर्स आपके साथ हैं. 

JOIN US | TALEGRAM |
JOIN US | |
OFFICIAL WEB | CLICK HERE |

