रातों-रात Gautam Adani की बदली किस्मत कमा डाले इतने अरब रु।

Bloomberg Billionaire Index: दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) की संपत्ति में सोमवार को भारी उछाल देखने को मिला। एलन मस्क की संपत्ति (Tesla CEO Elon Musk Property) 11.3 अरब डॉलर बढ़ी. अब उनकी कुल संपत्ति 216 अरब डॉलर है। Bloomberg Billionaire Index के टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति में सोमवार को करीब 21 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।
Bloomberg Billionaire Index: गौतम अडानी की संपत्ति (Gautam Adani wealth) में भी 2.14 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह अमीरों की सूची में दो स्थान की छलांग लगाकर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास 65.9 अरब डॉलर की संपत्ति है. वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.84 अरब डॉलर घट गई। अब उनके पास 94.6 अरब डॉलर की संपत्ति है. हालांकि, अंबानी फिलहाल 11वें स्थान पर हैं।
क्यों संपत्ति में हुआ इजाफा:
अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक डाउ जोंस सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक में 1.56 फीसदी की बढ़त रही। एसएंडपी भी हरे निशान में बंद हुआ। इसके चलते एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर भी 7.33 फीसदी उछलकर 231.28 डॉलर पर बंद हुए. इससे मस्क की नेटवर्थ में उछाल देखा गया।
अडानी के शेयर बढ़े और संपत्ति बढ़ी:
उधर, भारतीय शेयर बाजारों में रौनक रही और अडानी ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों के शेयर सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। इसका असर अडानी की नेटवर्थ पर पड़ा. वहीं, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani Reliance Industries) और उसकी स्पिन-ऑफ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट आई। इससे अंबानी की संपत्ति घट गई.