सावन के महीने में Sanjay Dutt पहुँचे भोले बाबा की शरण में, खूबसूरत फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल।
Aug 11, 2023, 14:17 IST

सावन का महीना चल रहा है. यह महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास माना जाता है। सोमवार को अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। एक्टर ने हाल ही में अपना 64वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं. सुप्रीम कोर्ट की मनमानी पर मोदी सरकार हुई सख्त ले आई ऐसा बिल की सुप्रीम कोर्ट के जज अब अपनी मनमानी नही कर सकते।
Sanjay Dutt ने की भगवान शिव की पूजा
संजय दत्त ने सोमवार को मुंबई स्थित अपने घर पर शिव पूजा की। उन्होंने पूजा के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वह पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए. एक्टर ने इस पूजा का आयोजन अपने घर की छत पर किया था. तस्वीरों में कई पंडित नजर आए. वहीं संजय सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं. संजय ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद श्रीउदयाचार्यजी_, हर हर महादेव!"[embed]https://www.instagram.com/p/CvXX72iPg4K/[/embed]