webhindijankari

साउथ फिल्मों के विलेन प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 को लेकर किया ऐसा ट्वीट 'X' पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा #प्रकाश_राज_गद्दार_है

एक्टर प्रकाश राज ने रविवार को चंद्रयान-3 को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं

 
Prakash Raj backlash by users on Chandrayaan 3 twitter X post

चंद्रयान 3 अपनी सफलता की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. लेकिन भारत को इतनी बड़ी सफलता मिल रही है लेकिन कुछ लोग अपनी ही धुन में हैं, ऐसा ही कुछ हाल साउथ इंडस्ट्री के कलाकार प्रकाश राज का भी है।

जी हां, एक्टर प्रकाश राज ने रविवार को चंद्रयान-3 को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में चंद्रयान पर कटाक्ष करते हुए एक कार्टून पोस्ट किया जिसमें लुंगी पहने एक शख्स चाय हिलाता नजर आ रहा है. इस कार्टून को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से आ रही चांद की पहली तस्वीर.' 


इस तस्वीर को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर काफी नराज है. इसके चलते X (Twitter) पर #प्रकाश_राज_गद्दार_है ट्रेंड करने लगा है. एक लिखते हैं कि जब 100 नीच मरे होंगे तब एक प्रकाश राज पैदा हुआ होगा। #प्रकाश_राज_गद्दार_है



वही, साध्वी प्राची लिखती है कि फिल्म अभिनेता प्रकाश राज सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी गद्दार हैं। #प्रकाश_राज_गद्दार_है