webhindijankari

जाने क्यों श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर को पापा और भाई कहती थी।

 
जाने क्यों श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर को पापा और भाई कहती थी।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी आज भी लाखों दिलों में बसती थीं। 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मी श्रीदेवी ने बचपन में ही फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने दम पर सिनेमा में बड़ी पहचान बनाई, लेकिन एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। उनकी लव लाइफ काफी दिलचस्प थी. वैसे तो श्रीदेवी अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती थीं और इंटरव्यू में भी इस बारे में ज्यादा बात नहीं करती थीं, लेकिन कहते हैं कि कुछ बातें छुपती नहीं हैं। यह तो सभी जानते हैं कि कई कलाकार श्रीदेवी पर मरते थे। श्रीदेवी का नाम सबसे पहले मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन श्रीदेवी ने अपना जीवनसाथी बोनी कपूर को चुना। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे। इन दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच एकतरफा प्यार नहीं था। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे लेकिन उनकी राह आसान नहीं थी। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे. उनकी पहली पत्नी का नाम मोना कपूर था। वह श्रीदेवी की बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। इसी वजह से मोना ने एक बार श्रीदेवी को अपने घर में रहने के लिए जगह दी थी। उन दिनों श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं और बोनी कपूर भी मोना के साथ काफी खुश थे। हालांकि, मिथुन को श्रीदेवी और बोनी कपूर पर थोड़ा शक था। इसी वजह से मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। यह बात खुद बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताई थी। मोना ने उस इंटरव्यू में बताया था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांधी थी ताकि उन्हें यकीन हो जाए कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ भी नहीं चल रहा है। मिथुन और श्रीदेवी के किस्सों की चर्चा होने लगी, लेकिन जब ये बात मिथुन की पहली पत्नी गीता बाली को पता चली तो उन्होंने एक्टर को धमकी दे दी. कहा जाता है कि साल 1988 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. बोनी कपूर की शादी साल 1983 में मोना कपूर से हुई थी, लेकिन श्रीदेवी के आते ही बोनी और मोना की बसी-बसाई गृहस्थी उजड़ गई। जब बोनी और श्रीदेवी का रिश्ता सामने आया तो लोगों ने एक्ट्रेस को 'होम ब्रेकर' कहा। वही, आपको बता दें कि नवभारतटाइम्स के मुताबिक, श्रीदेवी बोनी कपूर को पापा भी कहती थीं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी 2 जून 1996 को हुई थी। वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। बोनी और श्रीदेवी की उम्र में करीब 8 साल का अंतर था। दोनों की शादी सादे तरीके से मंदिर में हुई. पहली बेटी जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को और दूसरी बेटी ख़ुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर 2000 को हुआ था।